{"_id":"651c56b9182b46b2720af9db","slug":"bus-fleet-did-not-increase-even-after-establishment-of-depot-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1855-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डिपो स्थापित होने के बाद भी नहीं बढ़ा रोडवेज बस का बेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डिपो स्थापित होने के बाद भी नहीं बढ़ा रोडवेज बस का बेड़ा
Tue, 03 Oct 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में रोडवेज डिपो स्थापित होने के एक साल बाद भी न तो बस बेड़ा ही बढ़ा है और न आंतरिक और अन्य जिलों के लिए नई बस सेवाओं का संचालन शुरू हुआ है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है।
रोडवेज डिपो बीते वर्ष चार सितंबर को अस्तित्व में आया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तत्कालीन परिवहन मंत्री चंदन राम दास की मौजूदगी में डिपो का शुभारंभ किया था। इस मौके पर सीएम और तत्कालीन मंत्री ने डिपो में रोडवेज बस का बेड़ा बढ़ाने के साथ ही आंतरिक मार्गों व राज्य के अन्य जिलों के लिए बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।
डिपो स्थापित हुए एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन आंतरिक मार्गों के साथ ही अन्य जिलों के लिए बस सेवाओं का संचालन नहीं हुआ। वर्तमान में जिले से लंबी दूरी की नौ बस सेवाओं का संचालन हो रहा है। इन बस सेवाओं का संचालन डिपो खुलने से पहले से हो रहा है।
विज्ञापन
डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार का कहना है कि डिपो की कार्यशाला और पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा है। डिपो के व्यवस्थित होने के बाद बस का बेड़ा बढ़ेगा। संवाद