{"_id":"5fb15de08ebc3e9c03341726","slug":"burn-in-bageshwar-bageshwar-news-hld404093894","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी से दो बच्चों समेत आठ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी से दो बच्चों समेत आठ झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान नगर क्षेत्र में दो बच्चों समेत आठ लोग झुलस गए। इन सभी लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शनिवार को जिला मुख्यालय में आतिशबाजी से महेश चंद्र फुलारा (50), दीवान सिंह (30), दयाल (30), गणेश (35), हरीश (32), दिवेश (25) और दो बच्चे सुमित (14), सौरभ (6) झुलस गए। इन लोगों ने रात में ही जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। डॉक्टरों के अनुसार आतिशबाजी के कारण इनमें से अधिकतर के हाथ और चेहरे की त्वचा झुलस गई थी। हालत सामान्य होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
दिवाली पर भरपूर मिली बिजली
बागेश्वर। दीपावली पर्व पर बागेश्वर जिले के लोगों को भरपूर बिजली मिली। यूपीसीएल और पिटकुल ने दिवाली से पहले ही बिजली की लाइन और मशीनरी की मरम्मत कर ली थी। इसके लिए बाकायदा दिवाली से पहले दिन कई दिन कटौती की गई थी। इसी कारण दिवाली की रात एक सेकेंड के लिए भी बिजली नहीं कटी।