फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Budget has been released.

नामतीचेटाबगड़ के खेमिलातोक में 1.23 करोड़ से होगी सुरक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Budget has been released.
बागेश्वर। भूस्खलन से प्रभावित नामतीचेटाबगड़ गांव के खेमिलातोक को गुंठी नाले के भूस्खलन से बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस काम के लिए एक करोड़ तेईस लाख सत्रह हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। सिंचाई विभाग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में प्लंब कंक्रीट के ब्लॉक लगाने की शुरुआत कर चुका है। आने वाले दिनों में यहां तारबाड़ कर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के गांव नामतीचेटाबगड़ का खेमिलातोक लंबे समय से भूस्खलन की मार झेल रहा है। गुंठी नाले से हुए भू कटाव के बाद गांव की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसे देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए राशि मंजूर की गई। सुरक्षात्मक कार्य के तहत करीब 400 मीटर एरिया में ब्लॉक, वायरिंग और पौधरोपण का कार्य किया जाएगा ताकि भूस्खलन की समस्या से स्थायी निजात मिल सके।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के ईई, जेई आदि ने खिमलातोक में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गुंठी तोक के ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन देकर अपनी तोक की सुरक्षा के लिए भी योजना बनाने की मांग की। गुंठी के ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के समीप लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसे रोकने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में यहां के निवासियों को खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
खेमलातोक में सुरक्षात्मक कार्य के लिए मंजूर राशि के सापेक्ष कार्य शुरू करवा दिया गया है हालांकि अब तक बजट अवमुक्त नहीं हुआ है। गुंठी तोक के लोगों की समस्या के निदान के लिए आपदा न्यूनीकरण के तहत 25 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। बजट स्वीकृत होने के बाद गुंठी तोक में भी सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।
जेएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed