फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Budget got for road.

Bageshwar News: 13 साल बाद विधायक की पहल से कांडे-थपलिया-पलायन सड़क होगी पक्की

Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Budget got for road.
बागेश्वर। 13 साल बाद कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कांडे-थपलिया-पलायन मार्ग पर डामरीकरण होगा। शासन ने डामरीकरण के साथ ही सुधारीकरण के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इलाके के करीब चार हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह सड़क वर्ष 2000-2001 में बनी थी। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इलाके की बड़ी आबादी को सुगम यातायात का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस सड़क पर संचालित वाहनों को नुकसान पहुंच रहा था। इलाके के लोग लंबे समय से सड़क पर डामरीकरण की मांग कर रहे थे। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया के सामने भी यह मामला उठाया था। विधायक ने विधानसभा चुनाव के दौरान इलाके के लोगों से सड़क पक्की कराने के साथ ही सुधारीकरण का कार्य कराने का वादा किया था।
विज्ञापन

विधायक की पहल पर शासन ने तीन किमी लंबी कांडे-थपलिया-पलायन सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए दो करोड़ चौदह लाख अठावन हजार (2,14,58,000) रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। 16 मई को उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव विनीत कुमार ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता को सड़क के शासनादेश की जानकारी दी है। नियम और शर्तों के अनुसार सड़क पर डामरीकरण और सुधारीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। सड़क के लिए बजट मंजूर होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक गढ़िया और सीएम पुष्कर धामी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed