फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSNL service restored in half of Kapkot after 24 hours

Bageshwar News: 24 घंटे बाद सुचारू हुई आधे कपकोट में बीएसएनएल सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
BSNL service restored in half of Kapkot after 24 hours
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र की बीएसएनएल संचार सेवा चरमरा गई है। पूरे क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क 24 घंटे तक गायब रहा। दूसरे दिन आधे कपकोट की दिक्कत दूर हुई लेकिन कर्मी और पिंडर घाटी के क्षेत्रों में अब भी सेवा सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दस बजे पूरे क्षेत्र में बीएसएनएल के सिग्नल गुल हो गए थे। मोबाइल फोन पर बात करने और इंटरनेट चलाने के लिए लोगों को निजी कंपनियों की सेवाएं लेनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में केवल बीएसएनएल पर निर्भर रहने से लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। मोबाइल फोन शोपीस बनकर रह गए। सेवा बाधित होने से क्षेत्र के कार्यालयों में कामकाज पर असर पड़ा। ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनाने, फाॅर्म भरने का काम करने वाले व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। शनिवार को कपकोट नगर से लेकर बिचला दानपुर और सरयू घाटी क्षेत्र में संचार सुविधा दुरुस्त होने के बाद लोगों को राहत मिली। हालांकि अब भी कुछ क्षेत्रों में संकट बना हुआ है। बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि हरसीला के पास केबल कटने से दिक्कत थी। उसे जोड़कर सेवा सुचारू करा दी है। कर्मी वाली लाइन में भी जल्द संचार सेवा दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed