फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSNL's network did not come for the fourth day in Leeti

लीती में चौथे दिन भी नहीं आए बीएसएनएल के नेटवर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
BSNL's network did not come for the fourth day in Leeti
बागेश्वर। कपकोट के सीमांत गांवों की बीएसएनएल सेवा लगातार चौथे दिन भी बाधित रही। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने संचार सेवा बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कपकोट के सीमांत के गांव लीती, शामा क्षेत्र में बुधवार की दोपहर से फोन सेवा बाधित है। शामा और लीती में लगा बीएसएनएल का टावर काम नहीं कर रहा है। फोन सेवा बाधित होने से लोग सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। करीब चार हजार की आबादी का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। लोगों ने फोन सेवा बाधित होने पर रोष प्रकट करते हुए कहा है कि अक्सर इलाके की फोन सेवा बाधित रहती है। बिजली न होने पर भी टावर काम नहीं करता। इन दिनों बिजली होने के बाद भी टावर काम नहीं कर रहा है। लीती निवासी हीरा सिंह, भीम सिंह, दरवान सिंह, धना कोरंगा, नैन सिंह ने कहा है कि रविवार तक संचार सेवा बहाल नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी का कहना है कि शामा को डीडीहाट के बैकुंठधाम में लगे टावर से लिंक किया गया है। शामा के टावर से लीती के लिए ओएफसी बिछी हुई है। बताया जमा न होने से बैकुंठधाम के टावर की बिजली कटी हुई है। इस वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed