फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSNL employees did not work

बीएसएनएल के कर्मचारियों ने नहीं किया काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BSNL employees did not work
बागेश्वर में मांगों को लेकर नारेबाजी करते बीएसएनएस के ठेका कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भारत संचार निगम लिमिटेड में अनुबंध पर तैनात कर्मचारियों ने ईपीएफ जमा न होने, मानदेय समय पर न मिलने सहित अन्य मांगों
विज्ञापन

के लिए अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं के निदान का लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी।

जिले में बीएसएनएल में सात कर्मचारी ठेकेदार के अनुबंध के तहत कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार उनके ईपीएफ में पैसा जमा नहीं कर रहा है। कर्मचारियों को हर महीने मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने वर्ष 2019 के चार माह, वर्ष 2020 के छह माह और इस वर्ष के फरवरी और मार्च महीने का मानदेय न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। कहा कि कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर बलवंत सिंह मेहता, हरीश चंद्र सिंह मेहता, आनंद सिंह, भरत सिंह, नवीन चंद्र, बलवंत सिंह, हरीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed