फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Broken tradition from Corona, this time installed the same idol of Maa Durga

कोरोना से टूटी परंपरा, इस बार मां दुर्गा की एक ही मूर्ति स्थापित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Broken tradition from Corona, this time installed the same idol of Maa Durga
बागेश्वर में देवी महोत्सव के लिए तैयार मां दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी और गणेश-कार्तिकेय की मूर्ति। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष दुर्गा महोत्सव प्रतीकात्मक रूप में मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा समिति आयोजन के नौवे साल मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रतिष्ठा करती है। इस साल केवल अष्टभुजाधारी दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित की गई है। समिति 1984 से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। वर्ष 1993, 2002, 2011 में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिष्ठा कर महोत्सव को विशेष रूप से मना चुकी है। इस बार भी दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिष्ठा कर आयोजन किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर वर्मा ने बताया कि प्रथम नवरात्रि को सुबह 10 बजे दुर्गा पूजा समिति के भवन से बागनाथ मंदिर तक कलश यात्रा निकलेगी।नगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत सिंह मलड़ा और संयोजक राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि देवी महोत्सव को कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष सांकेतिक रूप से मनाया जाएगा। समिति ने निर्णय लिया है कि इस साल लोगों को महोत्सव में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। इस वर्ष स्थानीय कलाकार जगदीश नारायण ने मां दुर्गा की मूर्ति बनाई है।
विज्ञापन

कपकोट में बिना मूर्तियों के होगा दुर्गा महोत्सव
कपकोट। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने कोरोना महामारी को देखते हुए सूक्ष्म रूप से महोत्सव बनाने का निर्णय लिया है। समिति के सदस्य हरीश ऐठानी ने बताया कि हिम सरयू स्कूल परिसर में सांकेतिक रूप से महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव बिना मूर्तियों के संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed