फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bringing water across half km climb

डेढ़ किमी चढ़ाई पार कर पानी ला रहे सेली शामा के ग्रामीण

Thu, 07 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 07 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

लीती रिठकुला पेयजल योजना से सेली शामा के ग्रामीणों को नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि पेयजल संस्थान उनसे बिल पूरा वसूल रहा है। नजदीक में पानी का अन्य कोई स्रोत नही होने के कारण ग्रामीणों को डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर जलदेवी से पानी लाना पड़ रहा है। पानी के चक्कर में उनकी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है।

सेली शामा के ग्रामीणों ने बताया कि लीती रिठकुला पेयजल योजना से उन्हें महीने में मुश्किल से पांच छह दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। नलों में पानी आने पर जल्दी चला भी जाता है। पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण उनकी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन


नजदीक में पानी के कोई अन्य स्रोत नहीं होने के कारण उन्हें डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार करके जलदेवी धारा से पानी लाना पड़ता है। जिन घरों में एक से अधिक सदस्य नहीं हैं। उनकी समस्या दोगुनी हो गई है। इसी तोक निवासी प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह कोरंगा ने अपने प्रयासों से पिछले दिनों योजना को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने इससे भी सबक नहीं लिया। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अभियंता नेताओं के दौरों के दौरान तो योजना को दुरुस्त कर देता है। उनके भ्रमण के बाद वह योजना को देखने तक नहीं आते। योजना से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के बावजूद उन्हें बिल पूरे महीने के मिल रहे हैं। ग्रामीणों ने चेेतावनी दी है कि यदि आपूर्ति नियमित नहीं हुई तो वह बिलों का भुगतान किसी भी हालत में नहीं करेंगे।

ग्रामीणों ने पेयजल संस्थान से योजना को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान, कुुंती, पुष्पा, गंगा, गौरा, बसंती, नंदी, रमुली, गंगा, मानुली, सरूली, गोविंदी, उमा, राधा, गोविंद सिंह और मान सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed