{"_id":"6a148ace08a08db2910979d4","slug":"bright-sunshine-throughout-the-day-heavy-rain-in-the-evening-forest-fire-relief-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-125198-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दिनभर चटख धूप शाम को झमाझम बारिश, वनाग्नि को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दिनभर चटख धूप शाम को झमाझम बारिश, वनाग्नि को मिली राहत
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में बीते कुछ दिनों से जारी भीषण तपन और चटख धूप के बाद सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। शाम करीब पांच बजे बाद जिले के कपकोट, गरुड़, कांडा, दुग नाकुरी और काफलीगैर सहित तमाम तहसील क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं दूसरी तरफ बीते कई दिनों से सुलग रहे जंगलों की आग भी शांत हो गई है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। सोमवार को भी दिनभर चटख धूप खिली रही, जिससे लोग बेहाल नजर आए, तेज धूप के कारण वनों में लगी आग भी विकराल रूप धारण कर चुकी थी और दिनभर जंगलों में बहुमूल्य वन संपदा धधकती रही। आसमान में धुंध छाई हुई थी और लोग खासे परेशान थे। देर शाम अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और देखते ही देखते समूचे जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से वनाग्नि की मार झेल रहे पर्वतीय इलाकों को सबसे बड़ी राहत मिली है। कई जगह जंगलों में लगी आग पूरी तरह बुझ गई है, जिससे वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। संवाद