फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bridge After Nine Years

9 साल बाद पिंडारी ट्रैकिंग रूट के द्वाली में बना झूलापुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bridge After Nine Years
बागेश्वर के पिंडारी ट्रैकिंग रूट में द्वाली की पिंडर नदी में बना झूलापुल। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नौ साल बाद पिंडारी ट्रैकिंग रूट में द्वाली के पास पिंडर नदी में झूलापुल बन गया है। पिंडर नदी में बना झूलापुल जून 2013 के जलप्रलय में बह गया था। पुल न होने से बरसात में लोगों को नदी से आवागमन करना पड़ता था। अब ट्रैकरों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवागमन की दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

16 जून 2013 को पिंडारी ट्रैकिंग रूट पर द्वाली में पिंडर नदी पर बना झूलापुल बह गया था। झूलापुल बहने से खाती समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत तो हो ही रही थी, पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग पर जाने वाले ट्रैकरों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। लोग लंबे समय से द्वाली में झूलापुल बनाने की मांग कर रहे थे। शासन ने वर्ष 2015 में झूलापुल स्वीकृत हुआ। पुल का काम धीमी गति से होने के कारण पुल बनने में देरी हुई। मंगलवार को पुल का काम पूरा हो गया है। 2.36 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण हुआ है। खातीगांव निवासी तारा सिंह दानू ने बताया कि पुल न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन

हर साल बरसात में बनानी पड़ता थी पुलिया
बागेश्वर। पिंडर नदी में झूलापुल बहने के बाद से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हर साल बरसात में पिंडर नदी पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई जाती थी, जो नदी के उफान पर आने पर बह जाती थी। लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी से आवागमन करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलापुल बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही पुल का उद्घाटन किया जाएगा। पुल बनने से सीमांत के लोगों के साथ ही ट्रैकरों की दिक्कतें कम हो जाएंगी।
एसके पांडेय ईई लोनिवि प्रांतीय खंड कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed