{"_id":"579f89fa4f1c1b5a7b2b94b0","slug":"breaking-glass-stole-music-systems","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशे तोड़कर चुराए म्यूजिक सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशे तोड़कर चुराए म्यूजिक सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
कार के शीशे तोड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के मंडलसेरा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने वाहनों के सीसे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया। वाहन स्वामियों ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रविवार की रात अराजक तत्वों ने मंडलसेरा में सड़क किनारे खड़ी बसंत कुमार की बोलेरो संख्या यूके 04आर-3847 और हरीश चंद्र की अल्टो कार संख्या यूके 02-7847 के खिड़की का सीसा तोड़कर टेप चोरी कर लिए।
विज्ञापन
सुबह जब वाहन स्वामी आए तब इसका पता चला। वाहन स्वामियों ने बसपा जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनेवाल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वाहनों में तोड़फोड़ करने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। वाहन स्वामियों ने पुलिस प्रशासन से अराजक तत्वों का पता लगाकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की हैै।
विज्ञापन
तीन माह पूर्व लोनिवि परिसर में खड़े दो मैक्स वाहनों से भी रात में म्यूजिक सिस्टम चोरी हुआ था। परंतु अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। आए दिन नगर की सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से पेट्रोल चोरी की शिकायतें भी मिलती रहती हैं। नगरवासियों ने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रात्रि गश्त लगाने की मांग की है।
विज्ञापन