{"_id":"58daba714f1c1b442363f49b","slug":"break-the-chamber-of-drinking-water-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्सूना-बदरीनाथ पेयजल योजना का चेंबर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्सूना-बदरीनाथ पेयजल योजना का चेंबर तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पेयजल योजना का चेंबर तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। असामाजिक तत्वों ने नारायणगूंठ और पंगचौड़ा गांव के लिए बनी लेक्सूना-बदरीनाथ पेयजल लाइन का चेंबर ध्वस्त कर दिया है, जिससे गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। गांव में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गुस्साए लोगों ने एक गांव के लोगों पर योजना में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। कांडा की उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट से मुलाकात कर ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करके योजना को शीघ्र सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
नारायणगूंठ की प्रधान सविता नगरकोटी के नेेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम बिष्ट से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि नारायणगूंठ और पंगचौड़ा गांव के लिए 40 साल पहले लेक्सूना-बदरीनाथ नाम से पीने के पानी की योजना बनी है। एक गांव के लोग इस लाइन से आए दिन छेड़छाड़ करते रहते हैं। गत चार मार्च को लाइन को नुकसान पहुंचाया था जिसकी रिपोर्ट पुलिस को दी लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने अब योजना के चेंबर को ही ध्वस्त कर दिया है। लाइन में पानी नहीं आने से ग्रामीणों के साथ मवेशियों के सामने पीने के पानी का संकट गहरा गया है। नजदीक में साफ पानी के अन्य स्रोत भी नहीं हैं। पानी के चक्कर में उनकी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। वह न तो नहा पा रहे हैं और न ही कपड़े ही धो पा रहे हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में हीरा प्रकाश नगरकोटी, मोहन सिंह, नरेंद्र सिंह, शुभम, धीरज सिंह, राम सिंह, बालम सिंह, कमला, लीला, हेमा, सुरेंद्र माजिला, रघुवीर माजिला और अशोक पांडे शामिल थे।
विज्ञापन