{"_id":"65efe377072edadb740ce1b8","slug":"brake-fail-bus-inwall-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104960-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बस के ब्रेक फेल, दीवार से टकराकर बचाई यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बस के ब्रेक फेल, दीवार से टकराकर बचाई यात्रियों की जान
Tue, 12 Mar 2024 10:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
चालक ने दिया सूझबूझ का परिचय, रामनगर से बागेश्वर आ रही बस में सवार थे 14 यात्री
कौसानी (बागेश्वर)। रामनगर से बागेश्वर आ रही केमू की बस कौसानी से उतरते समय अनियंत्रित हो गई। ढलान में बस की रफ्तार तेज होने से यात्रियों की जान खतरे में फंस गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे बड़ा हादसा बच गया।
सोमवार को रामनगर से बागेश्वर के लिए आ रही बस कौसानी आने तक ठीक थी। कौसानी से गरुड़ की ओर आते समय ढलान पर गाड़ी के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। ब्रेक फेल होने से ढलान पर बस की रफ्तार तेज होने लगी। बस की स्पीड बढ़ती देख गाड़ी में बैठे 14 यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। विपरीत हालत में भी चालक पूरन पुजारी ने हौसला बनाए रखा और उन्होंने लौबांज के पास पहाड़ी से उभरे एक टीले से बस को टकरा दिया। चालक ने बताया कि लौबांज के पास ब्रेक फेल हो चुका था। हादसा बचाने के लिए बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। परिचालक महेश नैनवाल ने बताया कि यात्रियों को अन्य वाहन से बागेश्वर रवाना कर दिया है। इधर, केमू स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।