फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Both sides of the bridges are giving a treat to the accidents

पुलों के दोनों छोर हादसों को दे रहे दावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Both sides of the bridges are giving a treat to the accidents
Both sides of the bridges are giving a treat to the accidents - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में सरयू और गोमती नदियां पार के लिए पांच से अधिक पुल बने हैं, जिनमें वाहन भी चलते हैं, लेकिन इनमें से कई पुल हादसों को दावत दे रहे हैं। पुल से जुड़ने वाली सड़क के प्रारंभिक और अंतिम छोर समतल न होने से वाहन अनियंत्रित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर गड्ढे होने से कई दोपहिया वाहन गिर रहे हैं। कई लोगों को चोटें भी आ चुकी हैं। पुल से गाड़ी पार कराना नए चालकों के लिए परेशानी का सबब बना है। सरयू पुल पर तिराहा होने से यहां से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, वहां पर सड़क और पुल की ऊंचाई बराबर न होने से कई बार वाहन गिर जा रहे हैं। वहीं गोमती पुल पर भी सड़क और पुल का मिलान समान न होने से हादसों की आशंका है। अब उत्तरायणी मेला भी करीब है, ऐसे में लोगों ने शीघ्र पुल और सड़क की ऊंचाई ठीक करने की मांग की है। वहीं लोनिवि के ईई यूसी पंत ने बताया कि पुलों के प्लेटफार्म पर बिछाया गया कोलतार उखड़ने के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने शीघ्र ही समस्या सुलझाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed