{"_id":"56f291d24f1c1b8343f14d24","slug":"book-holly-s-colors-in-full-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों का पर्व होली पूरे शबाब पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगों का पर्व होली पूरे शबाब पर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
होली के रंग में महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होली का पर्व चरम पर है। समूचा जिला होली के मस्तीभरी होली के गीतों से सराबोर हो गया है। मंगलवार की देर रात पूरे विधि विधान से होलिका दहन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में होल्यार शामिल हुए। वह अब 24 मार्च को होने वाली छलड़ी की तैयारी में जुट गए हैं। महिला होल्यार भी मस्ती भरी होली के गीतों के गायन में मस्त हैं।
विज्ञापन
नगर के चौरासि, नुमाइशखेत, आदर्श कालोनी, ठाकुरद्वारा, नुमाईशखेत, बिलौना, नदी गांव, द्यांगण आदि गांवों में होली के गायन चल रहे हैं। होल्यारों ने अपने गायन की शुरुआत होली खेले गिरिजापति नंदन...गाकर की। होल्यारों ने विरज में होरी रे रसिया...एक होरा सब ग्वाल खेले एक होरा गोविंद लला...समेत कई अन्य मनभावन गीतों का गायन किया। होल्यार बीच-बीच में कुमाऊंनी के गीतों पर थिरक रहे हैं।
विज्ञापन
उधर कपकोट क्षेत्र में होल्यारों ने होली के गीतों की शुरुआत हरियां पीपल द्वार सो है...गाकर की। उधर कांडा, दुग नाकुरी और कौसानी क्षेत्र में होली के मनभावन गीतों की धूम मची हुई है। महिलाएं भी होली के गीतों के गायन में देर रात तक मस्त हैं।
विज्ञापन