फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Book donation campaign started for opening library

पुस्तकालय खोलने के लिए पुस्तक दान अभियान शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Book donation campaign started for opening library
बागेश्वर में पुस्तकों के साथ शिक्षक गिरीश पैंतोला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जनता इंटर कॉलेज फरसाली के शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पुस्तक दान एक अभियान कार्यक्रम शुरू कर पुस्तकालय खोलने की कवायद शुरू कर दी है। सोशल मीडिया में अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग पुस्तक अथवा पैसे भेज रहे हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को नायाब तरीके से मनाने के लिए जनता इंटर कॉलेज फरसाली के शिक्षक गिरीश चंद्र पैंतोला और नवीन उपाध्याय ने पुस्तक दान एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत लोगों से छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकालय खोलने के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तक दान करने की अपील की जा रही है। तीन दिन पहले शुरू हुई इस मुहिम देश के कोने-कोने से लोग जुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

शिक्षक गिरीश पैंतोला ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत होते ही 60 से अधिक लोगों के फोन और संदेश आए हैं। 15 लोगों ने पुस्तकें खरीदने के लिए चार हजार रुपये प्रदान किए हैं। कई लोग पुस्तक देने भी आगे आए हैं। बताया कि पुस्तकें जमा होने के बाद स्कूल में पुस्तकालय खोला जाएगा। स्कूल के 290 छात्र-छात्राओं को एक पीरियड पुस्तकें पढ़ने के लिए दिया जाएगा। अगले दिन प्रार्थना सभा में फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़, गुरुग्राम और जयपुर से भेज रहे लोग पुस्तक
बागेश्वर। चंडीगढ़ से डीआरडीओ में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रेम दत्त पैंतोला, गुरुग्राम से दुर्गा दत्त भट्ट, जयपुर से शिक्षाविद डॉ. गौरव सिंह पथैना ने पुस्तक भेजकर सहयोग दिया है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडेय ने शिक्षकों की पहल को अनुकरणीय बताया। अभियान को शिक्षक हरीश टम्टा, जितेंद्र कैड़ा, भगवत खेतवाल, कैलाश जोशी, प्रकाश गोस्वामी, सूबेदार राम गिरी गोस्वामी, नंदन गिरी गोस्वामी, कैप्टन बिशन मटवाल, एडवोकेट गणेश कांडपाल, फरसाली वल्ली के प्रधान भूपाल सिंह, फरसाली पल्ली के प्रधान गणेश मर्तोलिया ने सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed