फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Boating at Baijnath Barrage is improving tourism business

Bageshwar News: बैजनाथ बैराज में नौकायन से संवर रहा पर्यटन कारोबार

Thu, 19 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Boating at Baijnath Barrage is improving tourism business
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ बैराज में नौकायन गतिविधि शुरू होने के बाद से पर्यटन कारोबार बढ़ रहा है। स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों के यहां आकर नाव की सवारी का लुत्फ उठाने से स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल रहा है। सैलानियों को लुभाने के लिए शुरू किया गया नौकायन क्षेत्र में रोजगार सृजन की नई संभावनाएं खोल रहा है।
विज्ञापन

14 जनवरी 2016 को बैजनाथ मंदिर के पास गोमती नदी में बनी कृत्रिम झील का शुभारंभ तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने किया था। वर्ष 2022 में पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से झील में नौकायन शुरू किया गया था। वर्तमान में झील में चार नाव संचालित की जा रही हैं। इनमें चार युवाओं को रोजगार भी मिला है। पर्यटन व्यवसायी संजय परिहार ने बताया कि गर्मियों के दिनों में जब सैलानी यहां आते हैं तब पूरे दिन वेटिंग रहती है। इस दौरान कमाई भी अच्छी होती है। ऑफ सीजन में भी कर्मचारियों की आजीविका चलने लायक कमाई हो जाती है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ झील के आसपास के क्षेत्र को स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए हाट के रूप में विकसित करने से भी कारोबार को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed