{"_id":"58befff24f1c1bd71adc5b9c","slug":"board-farewell-to-test-takers","type":"story","status":"publish","title_hn":" बोर्ड परीक्षार्थियों को भावभीनी विदाई दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षार्थियों को भावभीनी विदाई दी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नेशनल मिशन इंटर कॉलेज बागेश्वर में हुए एक कार्यक्रम में इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियरों का दही-बताशा खिलाकर मुंह मीठा कराया। शिक्षक हेम पांडे, भूपेंद्र मलड़ा, दीप जोशी ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य अजय सिंह ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
इस दौरान जगदीश जोशी, आनंद मेहता, सुरेश कुमार, दिनेश परिहार, गणेश चंद्र, कुंदन गोस्वामी आदि थे। इधर, सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल चौरासी बागेश्वर में हुई कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने आह्वान किया कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए विद्यार्थी निरंतर परिश्रम करें। इस दौरान व्यवस्थापक विजय कुमार, सागर मेहता, मोनिका पंत, राकेश उपाध्याय, कनिका, मीनाक्षी कोश्यारी, हिमानी उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन