फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Board Exams in Bageshwar

बागेश्वर में 18 परीक्षार्थियों ने नहीं दी बोर्ड परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Board Exams in Bageshwar
टनकपुर में बोर्ड परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
बागेश्वर में 18 परीक्षार्थियों ने नहीं दी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

बागेश्वर। जिले में बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और शाम की पाली में इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों की परीक्षा में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 1464 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 1451 ने परीक्षा में भाग लिया, 13 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा में 509 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 504 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भागीदारी की, जबकि पांच ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। कोरोना महामारी के चलते शिक्षा प्रभावित होने के बावजूद बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि पेपर अच्छे हो रहे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। इधर, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण चल रही हैं। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता टीम लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। परीक्षा प्रभारियों को भी नकल रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सोमवार को उत्तराखंड हाईस्कूल की गृह विज्ञान, इंटरमीडिएट के गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के 124 परीक्षा केंद्रों में 4,193 ने परीक्षा दी जबकि 29 अनुपस्थित रहे।

सीईओ कार्यालय स्थित बोर्ड परीक्षा मुख्य कंट्रोल रूम प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल के गृह विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। गृह विज्ञान में कुल 3254 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 3231 ने परीक्षा दी जबकि 23 अनुपस्थित रहे। इंटर इतिहास विषय में पंजीकृत 968 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 962 ने परीक्षा दी जबकि छह गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed