{"_id":"435f57de185bdde4ddfe16920f6788d6","slug":"bnlek-and-mondlsera-won-the-opening-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनलेख और मंडलसेरा ने जीते उद्घाटन मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनलेख और मंडलसेरा ने जीते उद्घाटन मुकाबले
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग और स्पेशल कंपोनेंट योजना की अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं की खोखो प्रतियोगिता पीजी कॉलेज मैदान में आरंभ हुई। उद्घाटन मुकाबले बनलेख और मंडलसेरा की टीमों ने जीते।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। मुकाबले में छात्रा वर्ग में जीआईसी बनलेख की टीम ने जीआईसी बाजीरौट को, छात्र वर्ग में जीआईसी मंडलसेरा ने जवाहर नवोदय स्कूल की टीम को हराया। संचालन नीरज पांडे ने किया। वहां पर डीएसओ संजीव कुमार पौरी, उप क्रीड़ा अधिकारी जुवैद अहमद, कुंदन सिंह कालाकोटी, देवी दत्त पांडे, अर्जुन धपोला, मंजू राणा,नवीन रौतेला, चंदन कोरंगा, सोनिया वर्मा, हरीश पांडे, भूपेंद्र कुमार, नवल किशोर, ललिता, भुवन पांडे, कविता खेतवाल, शंकर पुरी आदि थे।
विज्ञापन
