{"_id":"620958c603ee7f5b001721ae","slug":"blood-donation-in-bageshwar-bageshwar-news-hld453655418","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दफौटी ने रक्तदान कर दिया मतदान करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दफौटी ने रक्तदान कर दिया मतदान करने का संदेश
विज्ञापन
बागेश्वर में रक्तदान करने के बाद पंपलेट पकड़कर मतदान का संदेश देते शिक्षक हरीश दफौटी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राइंका सलानी में तैनात शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी ने खून की कमी से जूझ रही महिला को ओ निगेटिव रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान करने के साथ ही मतदान का संदेश दिया।
जिला अस्पताल में एनीमिया की मरीज ममता देवी को खून की जरूरत थी। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया की अपील पर डॉ. दफौटी ने रविवार की सुबह रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान करने के साथ ही 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।
श्रद्धालुओं ने लिया मतदान का संकल्प
बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक की स्वीप की टीम ने कोट भ्रामरी मंदिर में आए श्रद्धालुओं को मतदान करने का संकल्प करवाया। सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में हर मतदाता की भागीदारी बेहद अहम है। श्रद्धालुओं ने मां भ्रामरी की पूजा-अर्चना कर सुख और शांति की कामना के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। वहां पर नीरज पंत, अनिल पांडेय, सुरेश खोलिया, गोविंद प्रसाद, प्रमोद जोशी, हरीश फर्स्वाण, सुनील भट्ट आदि थे।