फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   block pramookh annoyed on illegal mining

सड़कों की हालत और अवैध खनन पर नाराजगी

Tue, 15 Dec 2015 11:01 PM IST
कपकोट(बागेश्वर)।
कपकोट(बागेश्वर)। Updated Tue, 15 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने विचला दानपुर के लीती, गोगिना और हाम्टी कापड़ी आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने पीएमजीएसवाई की लीती-रिठकुला-गोगिना सड़क पर की जा रही सोलिंग पर असंतोष जताया। विभागीय अभियंताओं को कार्य गुणवत्ता से कराने को कहा। रिठकुला में सड़क के किनारे पत्थरों के अवैध खनन पर नाराजी जाहिर की कहा कि बरसात में इस तरह के खनन से भूस्खलन का खतरा बढ़ेगा। अवैध खनन में शामिल ठेकेदारों द्वारा ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है।
 उन्होंने सड़कों के निर्माण की धीमी गति पर नाराजी जताई। ब्लाक प्रमुख मनोहर ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने को कहा। आरोप लगाया कि राज्य सरकार ब्लाक को बजट देने में भारी उपेक्षा कर रही है जिसका असर गांवों के विकास पर पड़ रहा है।

विज्ञापन

 सड़कों की हालत खस्ता है, स्कूल शिक्षकों, अस्पताल डाक्टरों के लिए तरस रहे हैं, रोजगार को युवाओं का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जंगली जानवरों और लावारिस पशुओं ने कृषि को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में खाद्यान्न का कोटा बढ़ाए जाने की आवश्यकता जताई। उनके साथ सुरेंद्र कोरंगा, भगवती प्रसाद पाठक, लछम सिंह कोरंगा, चंदन कोरंगा, दरवान कोरंगा, भगवान सिंह दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed