{"_id":"5dd96f7c8ebc3e54fa4b61ba","slug":"block-level-science-congress-team-selected-bageshwar-news-hld365189930","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का सफलापूर्वक समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का सफलापूर्वक समापन
विज्ञापन
बागेश्वर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) और स्पैक्स की ओर से जीआईसी परिसर में आयोजित खंड स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का शनिवार को संपन्न हो गई है। ब्लॉक स्तर से चयनित आठ बच्चे 25 नवंबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें से जूनियर वर्ग से सचिन पांडे, मनीषा उपाध्याय, ईश्वर सिंह, सीनियर वर्ग से मानसी मेहरा, सुधांशु आगरी, स्नेहा धपोला, कोमल नयाल, नितिन वर्मा का जिला स्तर के लिए चयन हुआ है।
छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ, हरित, स्वस्थ राष्ट्र, विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार तथा अपशिष्ट से धनोत्पादन, परितंत्र एवं परितांत्रिक व्यवस्था, समाज संस्कृति एवं आजीविका, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई, पारंपरिक ज्ञान पद्धति उप विषय पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। बीईओ जीवन चंद्र दूबे और प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र सौंपे। कार्यशाला में सीनियर वर्ग से 20 और जूनियर वर्ग से 17 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। अतुल लोहुमी, पूजा लोहुमी, प्रेमप्रकाश उपाध्याय, रुचि बंसल, कविता हरकोटिया, प्रकाश गोस्वामी निर्णायक रहे। जनपद सह समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने संचालन किया।
इस दौरान नीरज कुमार जोशी, जयप्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, महेश सिंह, संध्या शर्मा, कृष्ण सिंह भंडारी, हरीश कोरंगा, देवकीनंदन, मोहन चंद्र कांडपाल, अखिलेश सेमवाल, गीता पाल, राजेंद्र सिंह बसेड़ा आदि रहे। इधर जीआईसी बहुली में हुई विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने विज्ञान विषय पर 20 मॉडल पेश किए। वहां नीरज कुमार जोशी, लक्ष्मण सिंह, रश्मि चंद, निशा साह, विजय कांडपाल आदि मौजूद थे।