फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Blame the State Government's effigy for not taking back the case

मुकदमे वापस नहीं लेने पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका 

Tue, 09 May 2017 10:33 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Tue, 09 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Blame the State Government's effigy for not taking back the case
शराब के विरोध में पुतला फूंकते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

शराब के खिलाफ आंदोलन करने वाली महिलाओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेने से नाराज छात्र युवा शक्ति ने बागेश्वर जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। छात्र युवा शक्ति ने बुधवार को एनएच में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। उधर मुकदमे वापसी के लिए कांडा में महिलाओं ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


एसबीआइ तिराहे में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शराब पहाड़ी राज्य के युवाओं को खोखला कर रही है। गांव-गांव तक ठेके खोले जा रहे हैं। अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग कर रही महिलाओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ललित गोस्वामी ने कहा कि बागेश्वर जिले में शराब बंदी करने और महिलाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को चक्काजाम किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में यूकेडी नेता मनोज जोशी, नरेंद्र बघरी, मनीष टम्टा, आदर्श गड़िया, मुन्ना दानू, दिनेश कोरंगा, पंकज कुमार, योगेश कुमार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


उधर कांडा में शराब का विरोध कर रही आंदोलनकारी महिलाओं ने उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि कांडा में अवैध रूप से शराब और चरस का कारोबार हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं ने कहा कि न्यायालय के मानकों के विपरीत शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। यदि मानकों की अनदेखी की गई तो न्यायालय की शरण ली जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सविता नगरकोटी, आशा, गंगा, हेमा, पार्वती, कमला, लीला, सुमन, भागीरथी देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, चंपा देवी आदि महिलाएं शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed