फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Black tilapia will increase the income of fish farmers

Bageshwar News: मछली पालकों की आमदनी में इजाफा करेगी ब्लैक तिलापिया

Fri, 13 Jun 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Black tilapia will increase the income of fish farmers
कपकोट में मछली पालको को ब्लैक तिलापिया मछली के बीज देते मत्स्य विभाग के कार्मिक। स्रोत- मत्स्य
बागेश्वर। जिला मछली पालन के क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है। कार्प और ट्राउट के सफल उत्पादन के बाद अब जिले में ब्लैक तिलापिया मछली पालन शुरू किया गया है। मत्स्य विभाग ने छत्तीगढ़ से बीज मंगाकर 150 मछली पालकों को वितरित किए हैं। अक्तूबर में मछली ग्राहकों तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ब्लैक तिलापिया को ब्लैकचिन तिलापिया या सरोथेरोडोन मेलानोथेरॉन नाम से भी जाना जाता है। मुख्यत: यह मछली पश्चिमी अफ्रीका के तटीय क्षेत्रों और उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है। देश के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसका पालन किया जाता है। ब्लैक तिलापिया की प्रजनन और वृद्धि दर तेज होती है। छह महीने में इसका वजन एक किलोग्राम तक बढ़ने से इसकी उपज बेहतर होती है।
विज्ञापन

कम ऑक्सीजन वाले पानी में भी आसानी से जिंदा रहने वाली यह मछली प्रोटीन और ओमेगा थ्री का अच्छा स्रोत है। कम रखरखाव और तेजी से बढ़ने के चलते इसे गरीबों की मछली भी कहा जाता है। बाजार में मछली 300 से 350 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
तीनों ब्लॉकों में चल रहा ट्रायल
वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक मनोज मियान ने बताया कि जिले के तीनों विकासखंडों में मछली पालन किया जाता है। कपकोट क्षेत्र में ट्राउट मछली का सालाना करीब 60 क्विंटल उत्पादन हो रहा है। गर्म घाटी वाले क्षेत्रों में सिल्वर कार्प और ग्रीन कार्प मछली पाली जाती है। ब्लैक तिलापिया भी गर्म घाटी वाले क्षेत्रों में होती है। इसके चलते विभाग ने तीनों ही विकासखंडों के मछली पालकों को इसके बीज वितरित किए हैं।


कोट
पहली बार जिले में ब्लैक तिलापिया मछली के बीज मंगाकर मछली पालकों को बांटे गए हैं। यहां की जलवायु इन मछलियों के रहने के लिए उपयुक्त है। आगामी चार महीनों के भीतर मछली पालकों को लाभ मिलने लगेगा। - मनोज मियान, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed