{"_id":"56df07774f1c1b5d728b4570","slug":"bjp-will-form-government-in-the-state-in-2017-bhauryal","type":"story","status":"publish","title_hn":"2017 में भाजपा बनाएगी प्रदेश में सरकार : भौर्याल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 में भाजपा बनाएगी प्रदेश में सरकार : भौर्याल
ब्यूरो, अमर उजाला, दुग नाकुरी (बागेश्वर)।
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा दुग नाकुरी मंडल की यहां हुई बैठक में कार्यकारिणी में 34 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि लोग कांग्रेस की झूठी घोषणाओं से तंग आ चुके हैं। दावा किया कि मिशन 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
बीसा में हुई बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठी घोषणा करके अपनी पीठ थपथपा रही है। कांग्रेस ने प्रशिक्षितों को तैनाती देने का वायदा किया था। तैनाती नहीं मिलने के कारण बीएड, एएनएम, जीएनएम, फार्मेसिस्ट समेत अन्य डिप्लोधारी दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। सरकार जंगली जानवरों का इंतजाम नहीं कर पा रही है आरोप लगाया कि विकास कार्यों में 20 से 40 प्रतिशत तक की कमीशनखोरी चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेश हरड़िया ने की।
विज्ञापन
बैठक में कार्यकारिणी कि लिए मोहन सिंह मेहता, बबलू मेहरा, जगदीश गैड़ा, त्रिलोक सिंह, शंकर जोशी, तारा सिंह बाफिला, कुंवर राम, डुंगर सिंह पपोला, जगत सिंह खाती, सुुरेश जोशी, रमेश मेहता, कवींद्र चौहान, कैलाश पांडे, पूर्व प्रधान बसंती देवी, जगत बोरा, खड़क सिंह चौहान, दिनेश जोशी, हरक पपोला, दीवान कालाकोटी, दीवान गिरी, उमेद भाकुनी, गणेश राम, हीरा सिंह, गणेश खेतवाल, केशर चौहान, नारायण खेतवाल, बची राम, दरबान मेहता, दीवान राम, केशर सिंह, गंगा कांडपाल और लीला पांडे को शामिल किया गया।
विज्ञापन