फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP's transformation journey arrived Dharmgr

धरमघर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा

Wed, 30 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 30 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP's transformation journey arrived Dharmgr
धरमघर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

धरमघर (बागेश्वर)। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूरा भाषण कुमाऊंनी में दिया। कहा कि राज्य में शराब, खनन माफिया का गठजोड़ काम कर रहा है। विकास का पहिया जाम है। भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। कहा कि कांग्रेस के रहते राज्य का विकास कतई संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से भय, भ्रष्टाचारमुक्त सरकार के लिए भाजपा को पूरा सहयोग देने की अपील की।

विज्ञापन


सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया। कांग्रेस ने इसे संवारने के बजाए इसका बुरा हाल कर दिया है। सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है। हजारों डिप्लोमाधारी तैनाती के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। आंदोलन करने पर उन्हें लाठी डंडे मारने के अलावा जेल की सलाखों के पीछे तक धकेला जा रहा है। मुख्यमंत्री के विकास के सारे दावे खोखले हैं।
विज्ञापन


विकास की हजारों घोषणाएं भी झूठी साबित हुई हैं। दलित, मजदूर, किसान सब परेशान हैं। युवा मायूस हैं। केंद्र से खुलकर मिल रहे धन को विकास कार्यों में नहीं लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधान समाप्त करने के लिए 500, 1000 के नोट बंद किया तो आम जनता खुश हुई लेकिन कांग्रेस समेत कई दलों की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा को यहां अपराह्न चार बजे पहुंचना था लेकिन यह डेढ़ घंटा देर से पहुंची। बावजूद बड़ी संख्या में लोग देर शाम तक डटी रही। यात्रा में यात्रा सह संयोजक दान सिंह रावत, यात्रा के कुमाऊं संयोजक कैलाश पंत, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, राजेंद्र महर, कुंदन परिहार, कुंदन रैखोला आदि थे।


बागेश्वर। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 30 नवंबर को चौकोड़ी से चलकर कमेड़ीदेवी, विजयपुर, अन्नपूर्णा होकर सुबह 9:30 बजे कांडा पड़ाव पहुंचेगी। वहां स्वागत सभा के बाद रैली कपकोट पहुंचकर केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में सभा में तब्दील होगी। यात्रा शाम चार बजे बागेश्वर पहुंचेगी वहां चौक बाजार में सभा होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed