{"_id":"57ed61ef4f1c1b240e573afd","slug":"bjp-s-show-of-strength-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली डेरा डालो-घेरा डालो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली डेरा डालो-घेरा डालो रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बागेश्वर में प्रदेश सरकार के खिलाफ डेरा डालो घेरा डालो रैली निकाली। रैली में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने केवल शराब, खनन व भू माफियाओं को ही तवज्जों दी है। कांग्रेस की हकीकत जान चुका युवा वर्ग 2017 के विधान सभा चुनावों में भाजपा के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
गुरुवार को भाजयुमो की रैली जिला अध्यक्ष मनोज ओली और प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकलकर नुमाइशखेत मैदान पहुंची। यहां पर आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार ने प्रदेश की जनता के हित में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रावत सरकार केवल माफियाओं को ही तवज्जों देती आई है। आगामी विधान सभा चुनावों में युवा ताकत भाजपा के साथ खड़ी होगी। आतंकवाद पर उन्होंने कहा कि आज हमारे फौजियों ने सरहद पार जाकर आतंकियों के अड्डों पर हमला किया है। इससे समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि अब हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार पीडीएफ की लाठी के सहारे चल रही है यह लाठी कब टूट जाए इसका पता नहीं।
विज्ञापन
रैली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश पंत, युवा मोर्चा जिला प्रभारी विनीत बिष्ट, प्रदेश सचिव इंद्र लुंठी, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, विधायक चंदन राम, महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, पूर्वमंत्री बलवंत भौर्याल, शिव सिंह, विक्रम साही, राम सिंह कोरंगा, भावना तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, चंपा आर्या, भगवती धपोला, दीपा आर्या, विमला, चंदन कठायत, राजकुमार मेहता, आदर्श कठायत, विशाल नेगी, नवीन परिहार, खड़क दफौटी, राजेंद्र परिहार मौजूद थे।