फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP Meeting In Bageshwar

सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: अजय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP Meeting In Bageshwar
बागेश्वर के भाजपा जिला कार्यालय में दीप जलाकर बैठक का शुभांरभ करते प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमा? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीति और कार्यों को जनता तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के हित में कार्य करने की बात कही। अजय कुमार भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री का जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और संगठन को यहां तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत और निष्ठा से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हितों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। लोगों तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा नेता कुंदन सिंह परिहार के घर मिहिनियां पहुंचे। उन्होंने कुछ दिन पूर्व परिहार की माता के निधन पर परिवार को सांत्वना प्रदान की। बैठक में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया, जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed