{"_id":"582de0384f1c1b57258fdca3","slug":"bjp-leader-s-house-theft-case-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर से हुई चोरी के मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर से हुई चोरी के मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर शहर में भाजपा नेता के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। चोरी में लिप्त युवक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक के घर से 20 हजार 500 रुपए की नगदी बरामद हुई है। युवक की निशानदेही पर चोरी किए गए अन्य दस्तावेज गोमती नदी के किनारे से बरामद हुए।
आरोपी युवक इससे पहले भी चोरी के दो मामलों में पकड़ा जा चुका है।
मालूम हो कि शनिवार की रात को चोरों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह टंगड़िया के गोमती पुल के समीप स्थित आवास से 75 हजार की नगदी, एफडी, आधार कार्ड, वोटर आईडी व बंदूक का लाइसेंस सहित कई आवश्यक दस्तावेज चोरी कर लिए थे। शहर के बीचोंबीच हुई चोरी की घटना से पुलिस भी सकते में थी। पुलिस ने चोरी के खुलासे के लिए एसआई मोहन चंद्र पलड़िया के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। पुलिस टीम को मुखबिर ने एक युवक के पांच-पांच सौ रुपए के नोट लेकर कुछ दिनों से खरीददारी के लिए दुकानों में घूमने की सूचना दी।
मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस टीम ने बागेश्वर के घटबगड़ वार्ड निवासी भुवन आर्या पुत्र इंद्र राम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में भुवन आर्या ने चोरी करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने उसके घर से पांच-पांच सौ के 41 नोट बरामद कर लिए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे छिपाए गए दो हैंडबैग भी बरामद किए। इनमें भाजपा नेता का एटीएम, एफडी, आधार कार्ड और वोटर आईडी रखे हुए थे। पुलिस ने भुवन आर्या के खिलाफ धारा 457, 380, 411 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसआई मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि आरोपी भुवन आर्या इससे पहले वर्ष 2012 और 2014 में दुकानों में हुई चोरियों के मामलों में पकड़ा जा चुका है।