फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP leader in the development not politics: Frswan

विकास कार्यों में राजनीति न करें भाजपा नेता : फर्स्वाण

Sun, 28 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 28 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने भाजपा नेताओं की ओर से कपकोट-कर्मी सड़क निर्माण में अंगुली उठाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि कपकोट विधान सभा क्षेत्र के हर गांव को सड़क और संचार सुविधाओं से जोड़ने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं को विकास के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सहयोग देना चाहिए।


 विधायक ने कहा कपकोट-कर्मी सड़क चौड़ीकरण के कार्य में पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल और जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू की ओर से उठाए जा रहे सवालों को राजनीति से प्रेरित बताया है। गांवों में किए जा रहे विकास कार्यों से तिलमिलाए भाजपा नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। बयानबाजी करने वालों में अपने कार्यों का आंकलन भी करना चाहिए। कहा कि प्रदेश में मंत्री पद पर रह चुके बलवंत भौर्याल यह बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed