फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BJP has lifted the ban on new members

भाजपा ने नए सदस्य बनाने पर लगाई गई रोक हटाई

Wed, 31 May 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Wed, 31 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP has lifted the ban on new members
मीडिया को कार्यक्रमों की जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष।  - फोटो : amar ujala

 भाजपा ने विधान सभा चुनाव जीतने के बाद एक साल तक नए सदस्य बनाने पर लगाई रोक हटा दी है। अब पिछले तीन माह से भाजपा से जुड़ने का इंतजार कर रहे लोगों की पार्टी में एंट्री हो सकेगी। मालूम हो कि विधानसभा चुुनावों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अगले एक साल तक नए सदस्य नहीं बनाने की बात कही थी। संगठन ने इस फैसले को अब वापस ले लिया है। बागेश्वर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने बताया कि भाजपा ने नए सदस्य बनाने का अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार अब एक मिस कॉल देकर कोई भी पार्टी से जुड़ सकता है। एक कार्यकर्ता को एक दिन में 50 नए सदस्य बनाने होंगे। हर बूथ को क्रियाशील बनाना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के तीन साल बेमिसाल रहे हैं। एक से 15 जून तक महासंपर्क अभियान चलेगा। जिले के 349 बूथों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 300 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है। हर बूथ में संपर्क, सत्यापन और सदस्यता सहित चार तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के तहत हर बूथ में गरीब उत्थान सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण आदि कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रकाश लाल साह, लाल सिंह, महिपाल दानू, शेर सिंह बिष्ट, चंदन दानू, डॉ. प्रताप सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed