कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के भगवती मंदिर में निर्माण कार्य होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मंदिर निर्माण के लिए पत्थर ढोए जाएंगे। यह कार्य श्रमदान से होगा। इसके लिए कपकोट, गैराड़, गैरखेत, चीराबगड़, जगर क्षेत्र सभी से सहयोग मांगा गया।
अध्यक्ष चंद्र सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्माण सामग्री एकत्र करने के लिए समिति गठित की गई। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम सिंह कपकोटी, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, महिमन कपकोटी, जमन सिंह बिष्ट, नंदन कपकोटी शामिल हैं। सांसद अजय टम्टा और विधायक बलवंत सिंह भौर्याल से सौंदर्यीकरण एवं जनमिलन केंद्र बनाने के लिए सहयोग मांगा गया। हरीश कपकोटी ने संचालन किया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दरबान सिंह कपकोटी, सभासद तनुज तिरुवा, डॉ. राजेंद्र कपकोटी, हीरा सिंह, गोविंद कपकोटी, लक्ष्मण सिंह, नवीन कपकोटी, राम चंद्र जोशी, गोपाल कपकोटी, भीम राम, हेम कपकोटी, भवान सिंह, राजेंद्र कपकोटी, बहादुर सिंह, दीवान बिष्ट, नवीन कपकोटी, ललित कपकोटी आदि थे। ब्यूरो