{"_id":"645935535047952d2a061f47","slug":"bhadratunga-lit-up-with-the-light-of-lamps-echoes-of-jai-shri-ram-bageshwar-news-c-8-1-134263-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दीयों की रोशनी से जगमग हुआ भद्रतुंगा, जय श्रीराम के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दीयों की रोशनी से जगमग हुआ भद्रतुंगा, जय श्रीराम के गूंजे जयकारे
Mon, 08 May 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 08 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के भद्रतुंगा में दीपदान करते श्रद्धालु। संवाद
बागेश्वर। कपकोट के भद्रतुंगा में श्रीराम महायज्ञ कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संतों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी जारी है। रविवार की शाम को सरयू आरती के साथ भव्य दीपदान किया गया। सैकड़ों लोगों ने आरती में शामिल होकर पुण्य अर्जन किया।
महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी के मार्गदर्शन में दीपदान का आयोजन किया गया। भक्तों ने सरयू नदी पर बने घाटों को 2100 दीयों से रोशन किया। एक ओर घाट पर दीपक जल रहे थे और दूसरी ओर भव्य सरयू आरती का विहंगम दृश्य देखने वालों का मन मोह रहा था। करीब आधे घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान सरयू माता और भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
इधर, सोमवार को भी आयोजन स्थल पर हवन-यज्ञ और प्रवचन चले। महामंडलेश्वर त्यागी समेत उज्जैन, ऋषिकेश, भावनगर, रामेश्वरम आदि तीर्थ स्थलों से आए संतों ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की जीवन का उद्देश्य, भगवान और भक्ति, मानव कल्याण की बातें बताई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए महिला, पुरुषों और युवाओं ने कथा श्रवण की।
विज्ञापन
इनसेट
गुजरात-राजस्थान की महिलाओं ने गरबा करके जमाया रंग
बागेश्वर। सरयू आरती से पूर्व भद्रतुंगा घाट पर गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से आईं महिला श्रद्धालुओं ने आकर्षक गरबा कर रंग जमाया। 25 से 30 महिलाओं की टोली ने भक्ति गीतों पर गरबा नृत्य किया। पारंपरिक अंदाज और सटीक लय-ताल से गरबा कर रही महिलाओं का नृत्य क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के सलाहकार दयाल सिंह कुमल्टा ने बताया कि देशभर के श्रद्धालु सरमूल, भद्रतुंगा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। महायज्ञ क्षेत्र के प्रचार प्रसार में काफी सहायक होगा।