फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bhaani-Harsingyabgad road will be protected by breast wall

Bageshwar News: ब्रेस्ट वॉल से सुरक्षित होगी भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Bhaani-Harsingyabgad road will be protected by breast wall
कपकोट(बागेश्वर)। कपकोट क्षेत्र की भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क को भूस्खलन से बचाने के लिए लोनिवि सड़क के किनारे ब्रेस्ट वॉल का निर्माण करने की तैयारी में लगा है। सड़क के किनारे 30 लाख रुपये की लागत से ब्रेस्ट वॉल बनाई जाएगी। जिससे बरसात में सड़क किनारे हो रहे भूस्खलन की रोकथाम होगी।
विज्ञापन

भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क में किमी एक से छह तक जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क में यातायात बाधित होने का खतरा बना रहता है। सड़क बाधित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब लोनिवि ने सड़क को भूस्खलन से सुरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी है। लोनिवि ने भूस्खलन संभावित स्थानों को चिह्नित करने के लिए सर्वे किया। सर्वे के आधार चयनित स्थानाें में ब्रेस्ट वॉल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रेस्ट वॉल पहाड़ी ढलानों में कम ऊंचाई पर हो रहे कटाव, छोटे तटबंधों को स्थिर करने और सीमित स्थान में भूस्खलन को रोकने का स्थाई समाधान है। लोनिवि के ईई अमित कुमार पटेल ने बताया कि हरसिंग्याबगड़ सड़क में ब्रेस्ट वॉल के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed