फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Benta Holyaron the rip in his coat Bhramari Bandhaa

भेंटा के होल्यारों ने कोट भ्रामरी में चीर बांध्ाा

Sun, 05 Mar 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Benta Holyaron the rip in his coat Bhramari Bandhaa
गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर में होली की चीर बाधते भेंटा के होल्यार - फोटो : amar ujala
 भेंटा के गांव के होल्यारों ने सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन गाकर रविवार को  कोट भ्रामरी मंदिर में होली की चीर बांधी। भेंटा के ग्रामीण सौ साल से लगातार होली से पूर्व अष्टमी के दिन कोट भ्रामरी मंदिर में चीर बांधते आ रहे हैं।
विज्ञापन

भेंटा के ग्रामीण रविवार को अपने गांव के चौपाल में एकत्र हुए। वहां से गांव के होली डांगर नंदा बल्लभ लोहुमी के नेतृत्व में होली गायन करते हुए गरुड़ , बैजनाथ होते हुए कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचे। होल्यारों ने मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्राचीन रीति रिवाजों के साथ कोट भ्रामरी में चीर बांधी। होल्यारों ने लोहुमी के नेतृत्व में गिरजापति नंदन, आज कन्हैया रंग भरे,  रंग की गागर सिर में धरै आदि होली के गीत गाये। मौके पर पूर्व प्रधान हरीश चंद्र लोहुुमी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, कैलाश चंद्र, केवलानंद, शंकर सिंह चिल्वाल, ललित आदि थे। भेंटा गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि गांव में वसंत पंचमी के दिन से होली गायन शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed