फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Benefits of the IWMP scheme reached every village: Gillial

हर गांव तक पहुंचे आईडब्लूएमपी योजना का लाभ : घिल्डियाल

Thu, 04 May 2017 10:50 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Thu, 04 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने विश्व बैंक द्वारा पोषित समेकित जलागम विकास परियोजना (आईडब्लूएमपी) योजना के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस योजना को महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए अधिकारियों से इसका लाभ हर ग्राम पंचायत तक पहुंचाने को कहा।

विज्ञापन


आईडब्लूएमपी योजना के तहत कृषि, वन विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा निर्मित चेक डैम, चाल-खाल, नौले धारों के जीर्णोद्धार, मुर्गी पालन, मौन पालन, सुरक्षा दीवार, लघु सिंचाई नहर सुधारीकरण, पेयजल टैंक, सिंचाई टैंक निर्माण की प्रगति समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योजना की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता की परख के लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर निर्मित योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में विभागों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने वन विभाग द्वारा बनाए गए चाल खाल, सुरक्षा दीवार और चेक डैम पर संतोष व्यक्त करते हुए अन्य विभागों को उसी के अनुरूप कार्य करने की नसीहत दी। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने योजना से लाभान्वित ग्रामों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed