फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Benefit plans are ready in time

समय पर लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं तैयार हों

Mon, 06 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 06 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Benefit plans are ready in time
विकास योजनाओं की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। जिला योजना की बैठक प्रभारी मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में 13 जून को होगी। प्रस्तावित बैठक को अंतिम रूप देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें ऐसी योजनाएं बनाने पर जोर दिया गया जिनका लाभ जनता को समय पर मिल सके। 

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 2016-17 के लिए विभागों की ओर से तैयार की जा रही विकास योजनाएं व्यावहारिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाएं इस प्रकार की बनें जो दो वर्षों के अंतराल में पूरी हो जाएं और उनका लाभ जनता को समय पर मिलने लगे। समय पर योजनाओं के पूरा नहीं होने पर योजनाओं की लागत बढ़ जाती है और वित्तीय संसाधन जुटाने में जिला और सरकार दोनों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


योजनाओं के लंबित होने पर जनता को भी इसका कोई लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का निर्माण करते समय इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में गत वर्ष के सापेक्ष एससीपी और टीएसपी मद में 27 और 1.5 प्रतिशत परिव्यय की योजनाओं को शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि विभागीय अधिकारियों को योजनाओं को जिला योजना समिति की बैठक में रखने से पहले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की बैठकों में अनुमोदन लिया जाना जरूरी है। सीडीओ एसएसएस जंगपांगी के संचालन में आयोजित बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परिहार, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल सहित समिति के सदस्य, जिला योजना से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed