{"_id":"9e400513fd2f91af7d7ebbc3cd116d11","slug":"began-a-three-day-district-level-sports-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक शिक्षा की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आरंभ हुई। विधायक चंदन राम दास ने आयोजन के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। ब्लॉक प्रमुख ने प्रतिभागियों को शुुभकामनाएं दीं। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद हुई जूनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पिंगलों की टीम प्रथम, पनौरागूंड द्वितीय, अनर्सा तृतीय, प्राथमिक वर्ग में उद्यम स्थल प्रथम, पिंगलों द्वितीय, बागेश्वर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
प्राथमिक वर्ग बालिकाओं की कबड्डी में बागेश्वर की टीम विजेता, गरुड़ की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन प्रताप कबडोला कर रहे हैं।
इस मौके पर जिला खेल समन्वयक महिपाल सिंह गड़िया, राजेंद्र भैसोड़ा, कमला परिहार, महिपाल कपकोटी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद तिवारी, उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान,चंदन सिंह, जगदीश आगरी, चरण सिंह, हेम पांडे, विक्रम पिलख्वाल, बलवंत सिंह, चंद्रशेखर कांडपाल सहित कई लोग उपस्थित थे।