फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Beer Turns On Villagers

Bageshwar News: जान पर बन आई तो भालू से भिड़ गए 70 वर्षीय बुजुर्ग, बुरी तरह से हुए जख्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Beer Turns On Villagers
भालू के हमले में जख्मी बुजुर्ग को बागेश्वर जिला अस्पताल लाते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
धरमघर/बागेश्वर। भालू ने चुचेर के जंगल में 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जान पर बन आई तो बुजुर्ग भालू से भिड़ गए। उन्होंने बड़्याठ (धारदार हथियार) से वार कर भालू को भगाया। उनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

चुचेर (पनाड़ी) निवासी भगत सिंह कोरंगा (70) बुधवार की सुबह करीब सात बजे चीड़ के छिलके लेने के लिए जंगल जा रहे थे। इसी बीच भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनका सिर बुरी तरह से नोच डाला। जान जोखिम में होने के बाद भी भगत सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। हाथ में पकड़े बड़्याठ से उन्होंने भालू पर वार कर दिया। हमले से घबराया भालू जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी होने पर भगत सिंह जंगल में ही बैठ गए। जंगल में मौजूद अन्य लोगों की नजर उन पर पड़ी तो जिला अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। वन रेंजर प्रदीप कांडपाल ने उनके इलाज के लिए 10,000 रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुचेर के जंगल में दिखाई दे रहे हैं दो भालू
धरमघर। चुचेर के लोगों ने बताया कि जंगल में अक्सर दो भालू दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्ग को जंगल से ला रहे ग्रामीणों के वायरल वीडियो में भी इस बात का जिक्र है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद

तीन घंटे की देरी से पहुंची 108
धरमघर। बुजुर्ग के जख्मी होने के बाद गांव के लोगों ने 108 सेवा को सुबह आठ बजे फोन कर दिया था लेकिन एंबुलेंस सुबह 11 बजे पहुंची। 108 एंबुलेंस के क्षेत्र में उपलब्ध न होने पर पिथौरागढ़ जिले के थल से भेजा गया। एंबुलेंस आने में देरी हुई तो ग्रामीण निजी वाहन से अस्पताल लाए। तत्काल 108 सेवा न मिलने पर लोगों में रोष देखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed