फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Batons, burned an effigy of the government in protest

लाठीचार्ज के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

Tue, 13 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 13 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Batons, burned an effigy of the government in protest
पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार को सीएम हरीश रावत को काले झंडे दिखाने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लाठीचार्ज के विरोध में बागेश्वर, कपकोट और कांडा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जताई। 
विज्ञापन



बागेश्वर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवा विरोधी है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया। अतिथि शिक्षकों के भविष्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गई। इसे युवा वर्ग कभी बर्दास्त नहीं करेगा। पुतला फूंकने वालों में राजकुमार मेहता, धीरेंद्र परिहार, आदर्श कठायत, हरीश मेहरा, मथुरा प्रसाद, सुरेश सोनियाल, गिरीश खेतवाल, गौरव दास, अंकित नगरकोटी, विशाल नेगी, तरुण कन्याल, सुरेंद्र नेगी, मंगल नेगी, रचित शाह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

कपकोट। कपकोट में भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भराड़ी बाजार में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व प्रशासन का पुतला फूंका।

जिला महामंत्री मुन्ना कपकोटी व जिला उपाध्यक्ष राजू दानू ने कहा कि कांग्रेसियों के इशारे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाई। भाजपा नेता सुरेश गढ़िया ने कहा कि महिला नगर पंचायत अध्यक्षा तक को सीएम से नहीं मिलने दिया गया। यह महिला का अपमान है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग भी उठाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, मंडल अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया, दयाल ऐठानी, गिरीश जोशी, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, नगर अध्यक्ष गोविंद कपकोटी, भूपेंद्र कोरंगा, दीपक ऐठानी, भगवती प्रसाद पाठक, जगदीश साही, महिपाल ऐठानी, नारायण कपकोटी, सादो सिंह, प्रकाश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांडा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांडा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भगवान भंडारी ने कहा कि लाठीचार्ज में 15 कार्यकर्ता चोटिल हुए। पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, सुंदर गढ़िया, आनंद सिंह, नरेंद्र सिंह, गणेश, नवीन जोशी, धीरज सिंह आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed