{"_id":"5ba9277c867a557ebf6cc6ad","slug":"basic-problems-in-the-public-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में छाई रही बुनियादी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में छाई रही बुनियादी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, शिक्षकों की कमी जैसी बुनियादी समस्याएं छाई रही। दरबार में आए 30 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष समस्याएं दूर करने के लिए अधिकारियों को सात दिन का समय दिया।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में डीएम रंजना राजगुरु ने बनलेख के गिरीश चंद्र जोशी की शिकायत पर एसडीएम और लोनिवि के ईई को बनलेख, मौउडियार, ग्वातोली, करमपुर लिंक मार्ग पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राधेश्याम तिवारी की सिंचाई संबंधी समस्या पर एसडीएम, तहसीलदार और ईई को मौका मुआयना करने को कहा। डौबा के बिशन सिंह टगड़िया ने पानी, बिजली से संबधित, मेहनरबूंगा के पूर्व प्रधान रमेश राज के नेतृत्व में आये ग्रामीणों बिलौना बाइपास निर्माण का मुआवजा न मिलने का मामला उठाया। ग्वाड़ के पूरन सिंह सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त पेयजल टैंक की मरम्मत करने, बैड़ा मझेड़ा के प्रधान शेखर जोशी ने सड़क डामरीकरण की मांग की। थापलबज्वाड के अनिल भंडारी बिजली बिल में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।