फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Basic Issue In Bageshwar

चुनावी महासमर में भी पानी, सीवरेज, स्टेडियम की गूंज नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Basic Issue In Bageshwar
ऐतिहासिक बागेश्वर नगरी का विहंगम नजारा। फोटो शंकर पांडेय - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य की पांचवीं विधानसभा के लिए आगामी 14 फरवरी को मतदान होगा। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच चुनाव से असल मुद्दे गायब हैं। बागेश्वर नगर की मूल समस्या पेयजल और सीवरेज है। इसके साथ ही स्टेडियम की मांग भी काफी समय से चल रही है लेकिन किसी भी पार्टी ने अब तक इन समस्याओं के हल की दिशा में पत्ते नहीं खोले हैं। प्रत्याशी प्रचार के दौरान भी इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं करते दिख रहे।
विज्ञापन

जिला गठन के 25 साल बाद भी बागेश्वर में सीवर लाइन का निर्माण नहीं हुआ है। दो-दो नदियां होने के बाद भी पानी का संकट है। जिला बनने के 25 साल बाद भी खेल स्टेडियम जिला मुख्यालय में नहीं है। पानी की कमी के कारण लोग प्राकृतिक स्रोत, हैंडपंपों पर निर्भर हैं। सदानीरा सरयू और गोमती के संगम पर बसे बागेश्वर के लोगों को जरूरत का आधा पानी भी नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय को हर रोज करीब आठ एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) पानी की आवश्यकता है जबकि आपूर्ति मात्र साढ़े तीन एमएलडी की ही होती है।
विज्ञापन

इसी तरह जिला मुख्यालय के सबसे बड़े मुद्दों में सीवरेज लाइन का मुद्दा भी शामिल है। हर चुनाव में नेताओं की जुबान पर सीवरेज सिस्टम पुख्ता करने की बात होती है, लेकिन चुनाव गुजरते ही यह अहम मुद्दा गौण हो जाता है। इसके साथ ही रोहित दानू जैसे फुटबॉलर देने वाले बागेश्वर के खिलाड़ी एक अदद खेल स्टेडियम के लिए तरस रहे हैं। खेल स्टेडियम न होने से खेल गतिविधियों के लिए डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर ही निर्भर रहना पड़ता है। 15 सितंबर 2022 को जिला 25 साल का हो जाएगा लेकिन इन तीन अहम मुद्दों का समाधान राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि और सरकार अब तक नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डपो के नाम पर सिर्फ मिला भवन
बागेश्वर। उत्तराखंड परिवहन निगम ने बागेश्वर डिपो में तीन करोड़ की लागत से बिलौना में भवन तो बना दिया लेकिन अब तक यहां से आंतरिक मार्गों में बसों का संचालन नहीं होता है। लंबी दूरी की भी मात्र छह बसें संचालित होती हैं। दो साल पहले शुरू हुए इस डिपो में भी कर्मचारियों की कमी समेत तमाम समस्याएं मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed