{"_id":"615b4d268ebc3e6294460e2a","slug":"basant-will-contest-from-aap-bageshwar-news-hld4402992199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट से भूपेश और बागेश्वर से बसंत होंगे आप के उम्मीदवार:कोठियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट से भूपेश और बागेश्वर से बसंत होंगे आप के उम्मीदवार:कोठियाल
विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते आप नेता अजय कोठियाल।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम पद के उम्मीदवार अवकाश प्राप्त कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल में पार्टी को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने कपकोट विधानसभा क्षेत्र से भूपेश उपाध्याय और बागेश्वर से बसंत कुमार को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।
जिला मुख्यालय से रोजगार गारंटी यात्रा निकालने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को सबक सिखाने के लिए हमारी पार्टी मैदान में उतरी है। इन दोनों दलों के लोग भी हमारे बीच के हैं लेकिन वे जनता का विकास छोड़कर अपना विकास करने में जुटे हुए हैं। पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के प्रत्येक उपभोक्ता को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। आप प्रदेश के युवाओं को रोजगार की गारंटी दे रही है। इसलिए रोजगार गारंटी यात्रा निकाली जा रही है।
कपकोट और भराड़ी पहुंचने पर कोठियाल और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार का कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ों के साथ स्वागत किया। भराड़ी में हुई जनसभा में कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के पास राज्य की तरक्की के लिए कोई विजन नहीं है। प्रदेश अपने संसाधनों से विकसित हो सकता है। यह हमारी पार्टी करके दिखाएगी।