फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bargain gang running a fake call center

फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 08 Feb 2019 11:36 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  (बागेश्वर)
अमर उजाला ब्यूरो  (बागेश्वर) Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 08 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bargain gang running a fake call center
पुलिस हिरासत में काॅल सेंटर संचालक। - फोटो : अमर उजाला
 कानपुर से फर्जी कॉल सेंटर के जरिये बागेश्वर के लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह अभी तक बागेश्वर जिले से 11.40 लाख की धोखाधड़ी कर चुका है। इस मामले में पुलिस ने कानपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कानपुर का एक गिरोह फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था तथा उनसे बड़ी रकम मंगाता था। कपकोट निवासी घनश्याम जोशी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घनश्याम जोशी ने इस गिरोह को अब तक 11.40 लाख रुपये दिए। इस मामले में पुलिस ने कानपुर देहात के रेवड़ी, भीमसेन के निवासी दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है।  गिरोह के अन्य सदस्य आशीष सिंह, दीपक, मनीष जैन, धर्मेंद्र फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में छापे मार रही है। मनीष जैन नोयडा का रहने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले लोगों के मोबाइल में फोन कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। खुद को किसी कंपनी या विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से रुपयों की मांग करते थे। किन्हीं अन्य व्यक्तियों के खातों में रुपये डलवाते थे। बाद में उक्त राशि को आपस में बांट लेते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed