फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bapu and shastri ji remembered on jayanti

जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

Mon, 02 Oct 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 02 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
bapu and shastri ji remembered on jayanti
गांधी जयंती पर बागेश्वर में उद्यमी महिलाओं को टूल किट प्रदान करते विधायक व पालिकाध्यक्ष। - फोटो : amar ujala
जनपद में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जनपद के सभी विद्यालयों में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम राहुल गोयल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने देश की प्रगति व समाज में समरसता के लिए बड़ा त्याग किया। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया। नगर में सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। विकास भवन में जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान स्थित स्वराज भवन में गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चंदनराम दास ने महात्मा गांधी की मूर्ति एवं पूर्व प्रधान मंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभानी होगी विधायक दास ने कहा कि हमें भाइचारे के साथ जनपद, प्रदेश एवं देश के विकास के लिए संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उद्योग विभाग तथा नगरपालिका परिषद द्वारा स्टाल लगाए गए। उद्योग विभाग द्वारा हथकरघा एवं हस्तशिल्पियों को एक कार्यक्रम आयोजित कर 11 टूल किट वितरित किए। राइंका भटखोला में बच्चों की भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। राउमावि बिलौना में प्रधानाचार्य नूर अफजल खां के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया।

बच्चों को मुख्य अतिथि ग्राम विकास अधिकारी बहादुर सिंह ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों से अवगत कराया। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल चौगांवछीना में गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक राम प्रसाद टम्टा सहित सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उधर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, संजय साह, धीरज कोरंगा, बालकृष्ण सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्टेट बैंक में लीड बैंक अधिकारी आरएस रावत ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सूरजकुंड में सफाई की गई।  


कपकोट तहसील में एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय कपकोट में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नीता साह ने झंडारोहण किया। डॉ. पीके झा ने गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन दर्शन की जानकारी छात्रों को दी। महादेव स्वायत्त सहकारिता देवलधार में गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया गया। कांडा तहसील में तहसीलदार मैनपाल सिंह ने महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed