{"_id":"65b0089d2bf6a421130c4e59","slug":"bank-guard-on-duty-deteriorated-died-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3886-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर से ड्यूटी जा रहे बैंक के गार्ड की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर से ड्यूटी जा रहे बैंक के गार्ड की तबीयत बिगड़ी, मौत
Wed, 24 Jan 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश, फाइल फोटो
बागेश्वर। बागेश्वर से विजयपुर शाखा (कांडा) ड्यूटी जा रहे बैंक के गार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कांडा के थर्प निवासी पूर्व फौजी प्रकाश राम (49) पुत्र देवदास हाल निवासी बागेश्वर विजयपुर की बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था। मंगलवार की सुबह वह बागेश्वर से निजी कार से विजयपुर ड्यूटी जा रहा था। वह जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर मनकोट पहुंचा था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह कार से बाहर उतरकर सड़क किनारे बैठ गया और फिर उठ नहीं पाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि 108 वाहन से उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हृदयघात से मौत होने का अंदेशा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद