{"_id":"6849c52d49a87d6ff80b2ebf","slug":"balakrishna-sat-on-a-dharna-against-the-mismanagement-of-the-hospital-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116306-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरने पर बैठ गए बालकृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरने पर बैठ गए बालकृष्ण
Wed, 11 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व विधायक प्रत्याशी बालकृष्ण ने इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक और कर्मचारी पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और अस्पताल गेट पर धरना दिया। सीएमएस और अन्य चिकित्सकों के मौके पर पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
बीते मंगलवार देर शाम समाजसेवी और पूर्व विधायक प्रत्याशी बालकृष्ण के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह उन्हें जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर पहुंचे। जहां किसी बात को लेकर उनकी चिकित्सक और कर्मचारियों से बहस हुई। जिसके बात उन्होंने आपातकालीन गेट के पास धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों ने उनके पिता के उपचार में सहयोग नहीं किया। धरने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. एसके त्रिपाठी और अन्य चिकित्सकों ने वार्ता कर उनके पिता को भर्ती कराने और हर संभव उपचार कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद बालकृष्ण धरने से उठे। संवाद