फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Baijnath-Shama-Quity NH Will Be soon Twolane

बैजनाथ-शामा-क्वीटी एनएच बनेगा टू लेन, होगा चौड़ीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Baijnath-Shama-Quity NH Will Be soon Twolane
बागेश्वर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने बैजनाथ-बागेश्वर-बालीघाट-कपकोट-शामा क्वीटी राष्ट्रीय राजमार्ग के 88 किमी हिस्से के चौड़ीकरण को मंजूरी दी है। सड़क टू लेन बनेगी। डीएम विनीत कुमार ने ग्रिफ, राजस्व, वन और लोनिवि के अधिकारियों को राजस्व, वन और निजी भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा सर्वे कार्य जल्द से जल्द करें ताकि वन भूमि का प्रस्ताव केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजा जा सके। बीआरओ के कमांडेंट एमके जैन ने बताया कि बैजनाथ-बागेश्वर-बालीघाट- कपकोट-शामा क्वीटी 88 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य स्वीकृत है। प्रथम चरण में बैजनाथ से बागेश्वर तक का संयुक्त सर्वे कर लिया गया है। द्वितीय चरण में बागेश्वर-कपकोट और तृतीय चरण में रामगंगा पर बनने वाले पुल के सर्वे के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने राजस्व और वन विभाग से संयुक्त निरीक्षण के लिए टीमें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। डीएम ने बागेश्वर, कपकोट के एसडीएम और डीएफओ को ग्रिफ को टीमें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बागेश्वर और कपकोट के एसडीएम को वन विभाग को दी जाने वाली क्षतिपूरक भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सीएस इमलाल, डीएफओ हिमांशु बागरी, बागेश्वर के एसडीएम हर गिरि, कपकोट के एसडीएम पारितोष वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed